हालात

CAA: जाफराबाद में पुलिस के सामने BJP नेता कपिल मिश्रा ने दी धमकी, दिए भड़काऊ बयान, लेकिन FIR में नाम तक नहीं

दिल्ली के जाफराबाद में बवाल के बाद जॉइंट कमिश्नर (ईस्टअर्न रेंज) आलोक कुमार ने सोमवार को बताया कि कई हिंसा के मामलों में चार केस रजिस्टर हुए हैं। इनमें एक-एक मामला जाफराबाद, वेलकम और दो दयालपुर में दर्ज हुए हैं। शामिल लोगों की पहचान भी हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के जाफराबाद में रविवार को सीएए समर्थक और विरोधियों के बीच हिंसा हुई, फिलहाल हालात अब काबू में हैं। बवाल के दौरान जमकर पत्थर भी चले। इस पथराव में कई लोग घायल होने की खबर हैं। लेकिन इस सब के बीच एक बार फिर सवालों के घेरे में दिल्ली पुलिस है।

जॉइंट कमिश्नर (ईस्टअर्न रेंज) आलोक कुमार ने सोमवार को बताया कि कई हिंसा के मामलों में चार केस रजिस्टर हुए हैं। इनमें एक-एक मामला जाफराबाद, वेलकम और दो दयालपुर में दर्ज हुए हैं। शामिल लोगों की पहचान भी हो गई है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जाफराबाद में प्रदर्शन के बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर अपने समर्थकों को प्रदर्शन के खिलाफ मौजपुर में बुलाया था। कपिल मिश्रा के आने के बाद ही वहां के हालात बिगड़े। इतना ही नहीं कपिल मिश्रा ने डीसीपी, दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों को धमकी भरी चेतावनी भी दी। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की। चलिए बताते हैं कि कपिल मिश्रा ने क्या कहा था। बता दें कि सीएए के खिलाफ जाफराबाद में अभी भी विरोध विरोध प्रदर्शन जारी है।

रविवार को कपिल मिश्रा ने कहा था, “दिल्ली पुलिस तीन दिन के अंदर रास्तों को खाली कराए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बाद वापस जाने तक हम यहां से शांतिपूर्वक जा रहे हैं, लेकिन अगर तीन दिन में रास्ते खाली नहीं हुए, तो हम फिर सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद हम दिल्ली पुलिस की नहीं सुनेंगे।”

इससे पहले भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस लापरवाही कर चुकी है। शाहीन बाग में भी सीएए के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से लोग धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस की लापरवाही सामने आ चुकी हैं। दरअसल शाहीन बाग में बीते दिनों में प्रदर्शन करने वाले पर फायरिंग हुई थी। आरोपी कपिल गुर्जर ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए फायरिंग की और कहा था कि ‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। इसके अलावा जामिया के पास सीएए के खिलाफ रैली के दौरान फायरिंग हो चकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल