हालात

नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बीजेपी शासित कर्नाटक में 2 और उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में हुए प्रदर्शनों के दौरान बीजेपी शासित कर्नाटक में दो और उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़े पैमाने पर हिंसा भी हुई, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।

फोटो : @ReutersIndia
फोटो : @ReutersIndia 

बीजेपी शासित कर्नाटक के मेंग्लुरु में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत की खबर है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इनमें से कम से एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हुएई है। मेंग्लुरु अस्पताल के अधिकारियों ने इन दो मौतों की पुष्टि की है।

मेंग्लुरु में एक सरकारी अधिकारी सिंधु बी रुपेश ने न्यूज एजेंसी को बताया कि गुरुवार दोपहर से ही कई जगह से पथराव की सूचनाएं मिली हैं।

उधर बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में भी एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। न्यूज चैनलों के मुताबिक मृत व्यक्ति का नाम मोहम्मद वकील बताया गया है और ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सज्जाद बाग निवासी मोहम्मद वकील घर से सौदा लेने निकले थे लेकिन वापस आते समय उनके पेट में गोली लग गई। गोली किसने चलाई ये फ़िलहाल साफ नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओ पी सिंह का कहना है कि किसी प्रदर्शनकारी की मौत की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से कोई गोली नहीं चलाई गई है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस मौत का प्रदर्शन से कुछ लेना देना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है