हालात

CAA पर कानपुर में हिंसा, 21,500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सप्ताहांत में भड़की हिंसा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर दर्ज 15 एफआईआर में 21,500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हिंसा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध के दौरान हुई।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सप्ताहांत में भड़की हिंसा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर दर्ज 15 एफआईआर में 21,500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हिंसा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध के दौरान हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), कानपुर अनंत देव ने कहा, “शहर के विभिन्न इलाकों में 21,500 लोगों के खिलाफ कम से कम 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं और अब तक 13 को गिरफ्तार किया गया है। बेकनगंज पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बिल्हौर में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।”

प्राथमिकी में दर्ज विवरण के अनुसार, लगभग सभी आरोपी अज्ञात हैं। बाबूपुरवा पुलिस द्वारा कम से कम 5,000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि यतीमगंज में 4,000 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

हालांकि, इंटरनेट सेवाएं मंगलवार को लगातार पांचवें दिन बंद रहीं। भले ही शहर में कोई ताजा हिंसक वारदात नहीं हुई है लेकिन बेचैनी और सन्नाटे का आलम है।

जिला अधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा, “स्थिति सामान्य हो रही है और सोमवार को बाजार खुले रहे। हम उस स्थिति पर नजर रख रहे हैं जिसके बाद हम इंटरनेट सेवाओं की बहाली के बारे में फैसला करेंगे।”

पुलिस के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने रविवार को लगभग 1,000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया , जबकि फीलखाना पुलिस ने हिंसा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के मामले में 5,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

हिंसा में शामिल रहने को लेकर कर्नलगंज में 2,000, चकेरी में 350 और ग्वालटोली में 102 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनमें से अधिकांश अज्ञात हैं। पुलिस ने कहा कि हिंसा में शामिल संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान, गोली लगने से घायल बाबूपुरवा के तीन लोगों ने दम तोड़ और प्रदर्शनकारियों ने बाबूपुरवा और यतीमखाना इलाके में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की