हालात

केजरीवाल, खट्टर और बादल पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- मुझे ईडी का डर नहीं, किसानों पर बंद करें राजनीति

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन्हें न तो प्रवर्तन निदेशालय-ईडी का डर है या किसी और का। उन्होंने कहा कि इस वक्त किसानों के साथ खड़े होने के बजाए कई राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images Hindustan Times

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार से उन राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा जो उन पर किसानों के जीवन के साथ राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों के साथ खड़े होने के बजाए कई राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, "पूरी कांग्रेस किसानों के साथ एकजुट है और केंद्र को उनकी बात माननी चाहिए और उनकी मांगों को स्वीकार करना चाहिए।" मुख्यमंत्री ने अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल से लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर जैसे सभी प्रमुख विपक्षी दलों पर किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने किसानों की लड़ाई का मजाक बनाया है, जो अपना हक पाने के लिए ठंड में सड़कों पर बैठे हैं।"

Published: undefined

उन्होंने कहा, "बादल की ओर से मेरे खिलाफ मामले दायर किए जाने के कारण मैं 13 साल से अदालतों में जा रहा हूं। मगर मैं ईडी को लेकर परेशान नहीं हूं। मैं अदालतों में जा सकता हूं और अन्य 13 साल तक लड़ाई लड़ सकता हूं।" उन्होंने हरसिमरत कौर बादल की ओर से की गई टिप्पणी पर यह जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि सिंह ईडी के दबाव में हैं। सिंह ने कहा, "ये सभी बादल एक जैसे हैं, और वे सभी झूठे हैं।"

Published: undefined

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपनी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा था कि पंजाब विधानसभा में पारित संशोधन विधेयक ही किसानों के मुद्दे पर गतिरोध तोड़ने का समाधान है, क्योंकि वह राज्य के भविष्य का सार है। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित विधेयकों को लेने का आग्रह किया।" सिंह ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को तीसरी बार शाह से मुलाकात की, जिसमें से एक बार तो उन्होंने शाह को गृह मंत्री बनने के लिए बधाई देने के लिए मुलाकात की थी और अन्य दो बार पंजाब के मुद्दों पर मुलाकात की।

अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों पर दोहरी राय रखने पर अकालियों को निशाने पर लिया। उन्होंने फेसबुक पर लाइव वीडियो बयान में कहा कि बादल ने सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर यू-टर्न लिया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा