हालात

पीएम मोदी संकट टालने के लिए रद्द करें नए कृषि कानून, किसानों की मांगों में कुछ भी गलत नहीं: कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से नए कृषि कानून निरस्त करने की मांग करते हुए कहा है कि किसानों की मांगों में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी संविधान में संशोधन होते रहे हैं तो अब भी हो सकते हैं।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि कृषि कानूनों को तुरंत रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों में कुछ भी गलत नहीं है। पंजाब में नए कृषि कानूनों को पहले ही लागू किए जाने की बात मीडिया के एक धड़े द्वारा फैलाए जाने पर अमरिंदर सिंह ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह 'बहुत ही गैर जिम्मेदाराना' रिपोर्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य मंत्री भारत भूषण आशू के एक बयान को मीडिया ने गलत तरीके से ट्विस्ट किया और दूसरे मीडिया ग्रुपों ने भी उसे उठा लिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब पहला राज्य है जिसने केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध किया था और उसके खतरनाक प्रभाव को नकारने के लिए विधानसभा में संशोधन बिल पास किए थे। अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) पर दुष्प्रचार के लिए भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, "राज्यपाल को हमारे विधेयकों को राष्ट्रपति तक पहुंचाना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया।" मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब नए कानूनों से अपने किसानों का जीवन बर्बाद नहीं होने देगा। उन्होंने कहा, "हम किसानों और उनके परिवारों की हर संभव मदद करेंगे। उनकेलिए राज्य सरकार ने पहले से ही दो हेल्पलाइन शुरू किए हुए हैं।"

Published: undefined

विवादास्पद कानूनों को वापस लेने और किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, "किसानों ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। यह भारत सरकार का काम है कि वे उनकी बात सुनें।" पंजाब सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बातचीत के बाद नए कानून ला सकती है। संविधान में कई बार संशोधन किए गए हैं। एक बार और हो सकता है।

उन्होंने कहा कि देश भर के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल है। छह-सात बैठकों के बाद मामला हल हो जाना चाहिए था और किसान, जो ठंड और बारिश में बाहर बैठे हैं, वापस अपने खेत जा सकते थे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारी किसानों को नक्सल और आतंकवादी कहने वालों पर एक बार फिर करारा हमला बोला और इसे इसे गलत और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा