हालात

कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत का मामला: अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने अभिषेक गुप्ता, देशपाल सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और परविंदर सिंह को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 दिल्ली की एक अदालत ने ओल्ड राजेंद्र नगर में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से हुई मौत से संबंधित मामले में गिरफ्तार छह लोगों को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने अभिषेक गुप्ता, देशपाल सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और परविंदर सिंह को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

न्यायाधीश ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर आरोपियों की न्यायिक हिरासत के अनुरोध वाले एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया।

सीबीआई की चार दिन की हिरासत की मियाद खत्म होने पर आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

केंद्रीय एजेंसी ने अदालत को बताया कि आगे आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

सीबीआई ने आपराधिक लापरवाही, कर्तव्यों की उपेक्षा और भ्रष्ट आचरण समेत विभिन्न कथित अपराधों के लिए मामला दायर किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश