हालात

विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच नोएडा में एक कार से इतने लाख कैश बरामद, पुलिस ने जब्त की सारी रकम

यह पहली बार नहीं जब गाड़ियों में चैकिंग के दौरान कैश बरामद किया गया हो, इससे पहले एक मर्सडीज कार से करीब ढाई लाख रुपए बरामद किए थे तो वहीं एक सुपर लग्जरी गाड़ी से 21 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर 58 इलाके में एक फॉर्च्यूनर कार में चेकिंग के दौरान करीब ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं। कार में सवार व्यक्ति इन पैसों के सोर्स के बारे में जानकारी नहीं दे सका, इस गाड़ी में नितिन कुमार नामक व्यक्ति सवार था। पैसे को लेकर सही जानकारी न मिलने के कारण पुलिस ने यह पैसा सीज कर लिया।

दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार चैकिंग कर रही है ताकि अवैध हथियार, शराब व अन्य प्रतिबंधित व चुनाव को प्रभावित करने के लिए सामान आदि की तस्करी को रोका जा सके।

हालांकि यह पहली बार नहीं जब गाड़ियों में चैकिंग के दौरान कैश बरामद किया गया हो, इससे पहले एक मर्सडीज कार से करीब ढाई लाख रुपए बरामद किए थे तो वहीं एक सुपर लग्जरी गाड़ी से 21 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं।

उससे पहले भी कई अन्य गाड़ियों से इस तरह का पैसा बरामद किया जा चुका है। आशंका जताई जा रही है कि गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर पहले चरण में मतदान होने हैं, इसी में खर्चे के लिए यह पैसा ले जाया जा रहा था। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस कैश की सप्लाई कहां पर दी जानी थी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?