हालात

सीबीआई संकट: राकेश अस्थाना के खिलाफ एएसपी गुरम ने दायर की याचिका, कहा, उनके खिलाफ हैं ठोस सबूत

गुरम ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका में यह भी दावा किया कि अस्थाना के खिलाफ पुख्ता उनके पास सबूत हैं कि दिसबंर 2017 में अस्थाना को 2.95 करोड़ रुपए दिए गए और उन्हें एक बार फिर घूस के तौर पर 36 लाख रुपए मिले।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया राकेश अस्थाना के खिलाफ एएसपी गुरम ने दायर की याचिका

सीबीआई संकट में हर रोज एक नया मोड़ आता जा रहा है। ताजा मामले में सीबीआई के एएसपी एसएस गुरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि 15 अक्टूबर को उनके खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर बिल्कुल सही है और उसमें कानूनी प्रक्रिया का अच्छी तरह पालन किया गया है। अस्थाना पर कोर्ट को गुमराह करने और सीबीआई पर उन्हें बचाने का आरोप लगाते हुए गुरम ने कोर्ट से अपील की कि उन्हें भी अस्थाना द्वारा दायर याचिका में शामिल किया जाए।

Published: undefined

गुरम ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका में यह भी दावा किया कि अस्थाना के खिलाफ पुख्ता उनके पास सबूत हैं कि दिसबंर 2017 में अस्थाना को 2.95 करोड़ रुपए दिए गए और उन्हें एक बार फिर घूस के तौर पर 36 लाख रुपए मिले।

बता दें कि अस्थाना पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मोदी सरकार ने 23 अक्टूबर की आधी रात को उन्हें और सीबीआई मुखिया आलोक कुमार को छुट्टी पर भेज दिया था। इसके साथ ही डीएसपी एके बस्सी का तबादला भी पोर्ट ब्लेयर कर दिया गया था जो अस्थाना के मामले की जांच कर रहे थे।

Published: undefined

कल यानी 30 अक्टूबर को एके बस्सी ने अपने तबादले को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। बस्सी ने भी अपनी याचिका में राकेश अस्थाना के खिलाफ सोमेश प्रसाद और मनोज प्रसाद के साथ मिलकर साजिश रचने और भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अस्थाना के खिलाफ कई सबूतों का जिक्र भी किया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'