हालात

आर्यन खान केस से विवादों में आए एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर CBI ने दर्ज किया केस, 29 जगहों पर छापा

आर्यन केस में उठे विवाद के बाद एनसीबी ने समीर वानखेड़े का तबादला कर दिया था। यही नहीं एनसीबी ने आर्यन केस के बाद वानखेड़े के खिलाफ विजलेंस जांच भी की थी, जिसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई थी। खबरों के अनुसार उस रिपोर्ट में वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे थे।

सीबीआई ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर दर्ज किया का केस, 29 जगहों पर मारा छापा
सीबीआई ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर दर्ज किया का केस, 29 जगहों पर मारा छापा फोटोः सोशल मीडिया

सीबीआई ने आर्यन खान ड्रग्स केस से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस सिलसिले मे सीबीआई ने आज मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में 29 ठिकानों पर छापेमारी की है। मुंबई में भी उनके सभी परिसरों की एजेंसी के अधिकारियों ने सघन तलाशी ली है।

मुंबई एनसीबी के पूर्व प्रमुख और आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस से चर्चा में आए थे। आर्यन खान की गिरफ्तारी और उसके तौर-तरीकों को लेकर वानखेड़े विवादों में आ गए थे। बाद में आर्यन को अदालत से जमानत मिल गई थी और ड्रग्स केस भी खत्म हो गया था।

लेकिन इस मामले में उठे विवाद के कारण एनसीबी ने समीर वानखेड़े का तबादला कर दिया था। यही नहीं एनसीबी ने आर्यन खान केस के बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ विजलेंस जांच भी की थी, जिसकी एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई थी। खबरों के अनुसार उस रिपोर्ट में वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे थे।

गौरतलब है कि वानखेड़े के खिलाफ विजिलेंस जांच के बाद आर्यन खान केस के शुरुआती जांच अधिकारी रहे एनसीबी के सुप्रीटेंटेड वीवी सिंह को 25 अप्रैल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। एनसीबी की विजिलेंस जांच में इनके पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई और भ्रष्टाचार के जरिए धन जमा किए जाने का भी आरोप है। माना जा रहा है कि वानखेड़े पर आज की कार्रवाई इसी कड़ी का हिस्सा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल