हालात

नीट पेपर लीक केस की जांच में धनबाद पहुंची CBI की टीम, तालाब से बरामद किए मोबाइल फोन

नीट-यूजी 2024 परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अब तक 33 जगहों पर छापेमारी की है। इस मामले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 15 को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक कई सबूत जुटाए जा चुके हैं। जांच अभी चल रही है।

नीट पेपर लीक केस की जांच में धनबाद पहुंची CBI की टीम, तालाब से बरामद किए मोबाइल फोन
नीट पेपर लीक केस की जांच में धनबाद पहुंची CBI की टीम, तालाब से बरामद किए मोबाइल फोन फोटोः IANS

नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम एक बार फिर झारखंड के धनबाद पहुंची है। जांच टीम ने यहां के तालाब से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नीट यूजी पेपर लीक केस को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के एक तालाब की जांच करने के लिए पहुंची है।

Published: undefined

पहले भी सीबीआई की टीम इस तालाब की जांच कर चुकी है। तालाब से एक बोरा बरामद हुआ है, जिसमें कई सारे मोबाइल सेट हैं। मोबाइल सेट के अलावा कई अन्य सामग्रियां भी बरामद हुई हैं। स्थानीय थाने की पुलिस टीम जांच को लेकर सीबीआई का पूरा सहयोग कर रही है।

Published: undefined

फिलहाल बरामद सामग्री को लेकर सीबीआई टीम पटना के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को सीबीआई का पहला आधिकारिक बयान भी सामने आया। इसमें कहा गया है कि नीट-यूजी 2024 का प्रश्न पत्र 5 मई की सुबह हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य उर्फ ​​साहिल नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से प्राप्त किया गया था, जो इस मामले के मास्टरमाइंड में से एक है।

Published: undefined

बता दें कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अब तक 33 जगहों पर छापेमारी की है। इस मामले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 15 को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक कई सबूत जुटाए जा चुके हैं। जांच अभी चल रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...