
अगर आप निजी अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। केंद्र सरकार ने देश भर में मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा के साथ ही वैक्सीन नीति के नियम जारी कर दिए हैं। इसी के साथ केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के दाम भी तय कर दिए हैं। इसके मुताबिक निजी अस्पताल में ₹780 में कोविशील्ड, ₹1410 में कोवैक्सिन और ₹1145 में लगेगी स्पूतनिक वैक्सिन की डोज लगेगी।
Published: undefined
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही देश के नाम संबोधन में ऐलान किया था कि देश में बनने वाली कुल वैक्सीन का 25 फीसदी निजी अस्पतालों को मुहैया कराया जाएगा और अस्पताल इसके लिए 150 रुपए प्रति डोज सर्विस चार्ज भी ले सकेंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined