दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से ठंड की विदाई हो गई है। दोपहर में तेज धूप हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम कई राज्यों में करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में आज बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश का यह दौर 19 मार्च तक जारी रह सकता है।
आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 मार्च से 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 17 मार्च और 18 मार्च के बीच विदर्भ में ओलावृष्टि हो सकती है। 18 और 19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी ओलावृष्टि की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Published: undefined
देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है। राजधानी में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार, 19 मार्च और 20 मार्च के बीच बिहार के बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय,जमुई,खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
Published: undefined
आईमडी द्वारा जारी अलर्ट मुतैबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम के उत्तरी तट और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और दक्षिण केरल में हल्की बारिश के आसार हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined