हालात

चंडीगढ़ मेयर चुनावः धांधली के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पर चलेगा केस! सुप्रीम कोर्ट ने सारे बैलेट पेपर मंगाए, कल सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में 18 फरवरी की देर रात चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया था। साथ ही आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

धांधली के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पर चलेगा केस! सुप्रीम कोर्ट ने सारे बैलेट पेपर मंगाए, कल सुनवाई
धांधली के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पर चलेगा केस! सुप्रीम कोर्ट ने सारे बैलेट पेपर मंगाए, कल सुनवाई फोटोः सोशल मीडिया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई जिसमें सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह को जमकर फटकार लगाई। रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने कोर्ट में माना कि उन्होंने कुछ बैलेट पेपर पर क्रॉस के निशान लगाए थे। इस पर सीजेआई ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि मसीह पर अलग से मुकदमा चलाया जाए।

इसके साथ ही कोर्ट में दोबारा चुनाव कराए जाने की जगह नई व्यवस्था दी। कोर्ट ने कहा कि हमें बताया गया है कि वहां दलबदल की घटनाएं हो रही हैं। चुनाव भी जल्द होना जरूरी है।मौजूदा बैलट पेपर्स की गिनती कर चंडीगढ़ मेयर का नए सिरे से चुनाव किया जाए। कोर्ट ने कहा कि उन बैलट पेपर्स को शामिल न किया जाए, जिन पर रिटर्निंग अफसर ने निशान लगाए थे। साथ ही बैलट पेपर्स को कोर्ट में पेश करने का भी आदेश दिया। सीजेआई ने कहा कि इस मामले की कल ही सुनवाई होगी।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से पूछा कि आप कैमरे की तरफ क्यों देख रहे थे? मसीह ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वहां बहुत शोर हो रहा था। पार्षद कैमरा-कैमरा चिल्ला रहे थे। तभी मैंने उधर देखा कि क्या बात है। इस पर सीजेआई ने पूछा कि आप बैलट पेपर खराब क्यों कर रहे थे? अनिल मसीह ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि मैं साइन कर रहा था। इस पर सीजेआई ने फिर कहा कि लेकिन आप मार्क भी लगाते दिख रहे थे। जिस पर मसीह ने कहा कि जिन पेपर में पहले से खराबी की गई थी। उन पर मैंने निशान बनाई।

रिटर्निंग ऑफिसर के जवाब को सुनकर सीजेआई ने सवाल किया कि आपको ऐसा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था। आप पर मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम डिप्टी कमिश्नर को निर्देश देंगे कि वह एक निष्पक्ष निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करे। नए सिरे से चुनाव हो। निगरानी के लिए एक न्यायिक अधिकारी की भी नियुक्ति हो।

दूसरी तरफ, सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि मेरा सुझाव है कि हाई कोर्ट निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करे। मतपत्र और रिकॉर्ड भी देखे जाएं। इस पर सीजेआई ने कहा कि हम हाई कोर्ट रजिस्ट्रार से कहेंगे कि एक अधिकारी को सारे रिकॉर्ड के साथ हमारे पास भेजें। हम उसका मुआयना कर आगे आदेश देंगे। अब इस मामले पर अगली सुनवाई मंगलवार यानी 20 फरवरी को होगी।

सुनवाई के दौरान सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि रिकॉर्ड के सुरक्षित यहां पहुंचने के लिए उचित इंतजाम किए जाएं। अधिकारी हमारे सामने मतगणना का पूरा वीडियो भी रखें। निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह हमारे सामने आए। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने 8 मतपत्र पर निशान लगाए। उनका कहना था कि जो मतपत्र खराब थे। उन पर निशान लगाए। इस दौरान चीफ जस्टिस ने अनिल मसीह से कहा कि उन्हें मंगलवार को भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहना होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमें बताया गया है कि वहां दलबदल की घटनाएं हो रही हैं। चुनाव भी जल्द होना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले 18 फरवरी की देर रात चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया था। साथ ही आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 2 दमकलकर्मी की मौत, इथियोपिया भूस्खलन से 14 लोगों की गई जान

  • ,
  • 'सिर्फ रील से नहीं कर सकते युवा को खुश', जयराम बोले- रोजगार संकट का समाधान के बजाय 'हेडलाइन मैनेजमेंट' में लगी मोदी सरकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, MP, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, पंजाब के पटियाला में रेड अलर्ट

  • ,
  • ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका के 25 राज्य पहुंचे कोर्ट, भारत समेत 60 देशों पर लगाए शुल्क को दी चुनौती

  • ,
  • नोएडा: चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने गए दमकलकर्मियों पर गिरी दीवार, 2 की मौत