हालात

संभल जाने से रोके गए चंद्रशेखर आजाद, योगी सरकार पर भड़के, बोले- यूपी में गोलियों से हो रहा न्याय

चंद्रशेखर ने कहा कि चाहे सीएए आंदोलन हो, किसानों और एससी-एसटी के बच्चों का आंदोलन, यूपी में लगातार गोलियां चल रहीं हैं। यहां गोलियों द्वारा न्याय किया जा रहा है। इसका शिकार गरीब हो रहे हैं। उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। लेकिन मैं शांत नहीं बैठने वाला।

संभल जाने से रोके गए चंद्रशेखर आजाद, योगी सरकार पर भड़के, बोले- यूपी में गोलियों से हो रहा न्याय
संभल जाने से रोके गए चंद्रशेखर आजाद, योगी सरकार पर भड़के, बोले- यूपी में गोलियों से हो रहा न्याय फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण हिंसा के बाद अब योगी सरकार राजनेताओं को वहां जाने से रोकने में जुट गई है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने आज आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को संभल जाने से हापुड़ में रोक द‍िया। इस पर विरोध जताते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यूपी में गोलियों के द्वारा न्याय किया जा रहा है।

संभल जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने आज हापुड़ में पिलखुवा के टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे सीए का आंदोलन हो, किसानों और एससी एसटी के बच्चों का आंदोलन, यूपी में लगातार गोलियां चल रहीं हैं। यहां गोलियों द्वारा न्याय किया जा रहा है। मुझे पुलिस की चोट का दुख है। यह किसी प्रकार की साजिश है। इसका शिकार गरीब हो रहे हैं। आज उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। लेकिन चंद्रशेखर शांत नहीं बैठने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ भी होता है, तो आप जांच करिए। किसी ने गलती की हो तो जांच करिए, कार्रवाई करिए, लेकिन इस तरह से गोली चलाना ठीक नहीं है। चंद्रशेखर ने कहा क‍ि पुलिस कही रही है कि गोली नहीं चली, तो क्या गोली अपने आप चल गई। पुलिस ने कहा किशांति से इस पर बात करते हैं। इस पर चंद्रशेखर ने कहा अगर मेरे लोग सुरक्षित रहेंगे, तो बिल्कुल कानून का पालन करूंगा।

एक दिन पहले संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम मस्जिद पहुंची तो बवाल हो गया। सर्वे टीम के साथ आई भीड़ के जयश्री राम के नारे लगाने पर मस्जिद के बाहर जुटी भीड़ ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया तो दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इसी बीच पुलिस ने फायरिंग भी की। बवाल में चार लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए संभल में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस 25 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल