
चंद्रयान-2 चांद से महज चंद किलोमीटर दूर कही गुम जरूर हो गया है। लेकिन, अब भी इस मिशन को लेकर उम्मीदें कायम है। लेकिन पाकिस्तान यहां भी अपनी ओछी हरकत दिखाने से बाज नहीं आया है। इमरान खान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बेहूदा टिप्पणी की है। फवाद ने ट्वीट कर कहा, “जो काम नहीं आता, पंगा नहीं लेते ना, डियर इंडिया।”
इस बयान को लेकर भारतीय के साथ पाकिस्तान के लोग भी भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर इमरान खान की जमकर क्लास लगाई है। सुल्तान नाम के यूजर ने लिखा कि मैं पाकिस्तानी होने पर गर्व महसूस करता हूं। लेकिन जब विज्ञान और तकनीकी मंत्री को किसी के सफलता और असफलता पर बयान देते देखता हूं तो मुझे लगता है कि छोटे लोगों ने बड़े कार्यालयों पर कब्जा कर लिया है।
एक भारतीय यूजर ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के रात 3 बजे तक जागने पर मजे लिए। उन्होंने लिखा, “सबसे मजेदार बात यह है कि चंद्रयान-2 ने फवाद चौधरी को रातभर जागने के लिए मजबूर कर दिया।”
एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, अब पाकिस्तान मून पर जाने की तैयारी में हैं, जो फोटो उसने डाला है। वो हंसाने के लिए काफी है।
दूसरी ओर फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक के मंत्री फवाद चौधरी को इसरो के चन्द्रयान 2 के फेल हुए लैंडर विक्रम पर मजाक उड़ाने वाले बयान पर उन्हें लताड़ लगाई हैं और उनकी तुलना जोकर से की हैl
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 07 Sep 2019, 1:12 PM IST