हालात

चंद्रयान-3 चांद पर लगा रहा 'चार चांद'! 14 दिनों में मिलेगी बड़ी खुशखबरी? ISRO चीफ का आया बड़ा बयान

इसरो के चीफ ने कहा कि वैज्ञानिक मिशन के ज्यादातर उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं। सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं। हम आने वाले 14 दिनों में चंद्रमा से डेटा मापना जारी रखेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा करते हुए हम विज्ञान में सफलता हासिल करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चंद्रयान-3 की कामयाबी से इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) के वैज्ञानिक गदगद हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जिस मिशन के साथ चंद्रयान-3 को चांद पर भेजा गाय है, उसके हिसाब से वह सही दिशा में काम कर रहा है। चांद पर चहलकदी कर रोवर प्रज्ञान अहम जानकारी जुटा रहा है और इसरो को भेज रहा है। इसरो का मानना है कि यह जानकारी अंतरिक्ष की दुनिया में नई खोज के लिए जुटे देशों के लिए अहम साबित होगी।

मिशन चंद्रयान-3 पर इसरो के चीफ एस. सोमनाथ का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम इस मिशन की कामयाबी पर बहुत खुश हैं। वैज्ञानिक मिशन के ज्यादातर उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं। सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं। हम आने वाले 14 दिनों में चंद्रमा से डेटा मापना जारी रखेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा करते हुए हम विज्ञान में सफलता हासिल करेंगे। हम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्साहित हैं।

Published: 27 Aug 2023, 9:47 AM IST

इसरो प्रमुख ने आगे कहा, “भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की ज़रूरत है। हमें और अधिक निवेश की आवश्यकता है और अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास होना चाहिए, इससे पूरे देश का विकास होगा यही हमारा मिशन है। हम उस विजन को पूरा करने के लिए तैयार हैं जो प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिया है।”

इसरो की ओर से शनिवार को एक वीडियो भी जारी किया गया था, जिसमें रोवर 'प्रज्ञान' को चांद पर चलते देखा गया था। जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ की छाप छपती चली जाएगी। ISRO ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है!

Published: 27 Aug 2023, 9:47 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 27 Aug 2023, 9:47 AM IST