हालात

Chandrayaan-3: चांद पर लैंडर विक्रम से बाहर निकलकर रोवर प्रज्ञान ने की चहलकदमी, ISRO ने कहा- मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से निकलकर रोवर प्रज्ञान ने चांद की सैर की है।

चांद पर लैंडर विक्रम से बाहर निकलकर रोवर प्रज्ञान ने की चहलकदमी।
चांद पर लैंडर विक्रम से बाहर निकलकर रोवर प्रज्ञान ने की चहलकदमी। फोटो: सोशल मीडिया

मिशन चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। दुनियाभर से बधाई का तांता लगा हुआ है। उधर, चांद पर लैंडर विक्रम से निकल रोवर प्रज्ञान चहलकदमी कर रहा है। इस संबंध में इसरो ने जानकारी दी है।

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से निकलकर रोवर प्रज्ञान ने चांद की सैर की है। इसरो ने ट्वीट कर कहा, "मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून। CH-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा भारत ने की चांद पर सैर!" चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकलने की पहली तस्वीर सामने आई है।

Published: undefined

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रेडवायर स्पेस के मुख्य विकास अधिकारी और नासा के पूर्व अधिकारी माइक गोल्ड ने कहा, "इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई। यह न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक जीत है, क्योंकि हम चांद के विकास के इस नए युग में प्रवेश कर रहे हैं और भारत इसका नेतृत्व कर रहा है।"

बुधवार शाम को भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचा। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर लैंड किया। इसके साथ ही पूरा देश झूम उठा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'