हालात

उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क हादसे से कोहराम! कार-ट्रक की टक्कर में 8 बारातियों की जिंदा जलकर मौत

पुलिस के मुताबिक, शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाराती अपने गांव बहेड़ी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दभौरा गांव के पास कार का टायर फट गया और कार बेकाबू होकर सड़क की दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रही डंपर से टकरा गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषड़ सड़क हादसा हुआ है। कार ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की जन चली गई है। यह हादसा भोजीपुरा के पास हुआ है। टक्कर के बात कार में आग लग गई। ऐसे में कार में बैठे लोगों को निकलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे को लेकर बरेली एसएसपी सुशील चंद्रभान ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भोजीपुरा के पास हाईवे पर एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में सवार एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग एक बारात से लौट रहे थे। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और  आग पर काबू पाने के बाद कार से शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाराती अपने गांव बहेड़ी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दभौरा गांव के पास कार का टायर फट गया और कार बेकाबू होकर सड़क की दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रही डंपर से टकरा गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Dec 2023, 8:48 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?