हालात

मध्य प्रदेश के झाबुआ में डीजे बंद कराने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, हाईवे पर डटे प्रदर्शनकारी

पुलिस प्रशासन हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहा है। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और आम जनता को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मध्य प्रदेश के झाबुआ में डीजे बंद कराने को लेकर बवाल
मध्य प्रदेश के झाबुआ में डीजे बंद कराने को लेकर बवाल 

मध्य प्रदेश के झाबुआ में बुधवार को डीजे बंद करवाने को लेकर हंगामा हुआ। डीजे संचालकों ने विरोध जताते हुए इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। जब पुलिस उन्हें हटाने पहुंची, तो प्रदर्शनकार‍ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अचानक पथराव कर दिया, जिससे तीन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तीनों वाहनों के कांच टूट गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी अभी भी हाईवे पर डटे हुए हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस प्रशासन हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहा है। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और आम जनता को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?