हालात

छत्तीसगढ़: 12 नवंबर को 18 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए थम गया प्रचार, 231 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

पहले चरण में मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के दो सदस्यों और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला के भाग्य का फैसला होगा। बता दें कि राजनांदगांव से सीएम के खिलाफ करुणा शुक्ला चुनाव लड़ रही हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सीएम रमन सिंह के खिलाफ करुणा शुक्ला लड़ रही हैं चुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले दौर में 12 नवंबर को 18 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार थम गया है। मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों के जरिये प्रचार-प्रसार पर रोक लग जाती है। जिन 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, उन पर उम्मीदवार शनिवार दोपहर 3 बजे तक ही प्रचार कर सके। बाकी सीटों पर प्रचार शाम 5 बजे तक चला। हालांकि, प्रत्याशियों के व्यक्तिगत प्रचार और घर-घर जनसंपर्क करने पर मनाही नहीं है।

जिन विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव होना है, उनमें राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खुज्जी, खैरागढ़, मोहला मानपुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंटा, अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, भानुप्रतापपुर, बस्तर, चित्रकोट, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर शामिल हैं।

इनमें से ज्यादातर सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आती हैं। ऐसे इलाकों में मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो जाएगा। बाकी इलाकों में मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

पहले चरण में मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के दो सदस्यों और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला के भाग्य का फैसला होगा। बता दें कि राजनांदगांव से सीएम के खिलाफ करुणा शुक्ला चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर 40 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले दौर में होने वाले 18 सीटों के लिए कुल 421 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक 231 उम्मीदवारों के नामांकन ही वैध पाए गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स