
छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे राजधानी रायपुर में युवाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक कार्यक्रम 'राजीव युवा मितान सम्मेलन' के दौरान युवाओं को संबोधित करेंगे, जिसका आयोजन बघेल सरकार कर रही है।
खबरों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे मेला ग्राउंड नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन के जरिए युवाओं को संबोधित करेंगे। रायपुर एयरपोर्ट में राहुल गांधी का कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता स्वागत करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी सीधे सभा स्थल के लिए रवाना होंगे, लेकिन इस दौरान राहुल गांधी के साथ यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में बाइक रैली निकालेंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined