हालात

छत्तीसगढ़: महाकुंभ जा रही कार पुलिया से गिरी, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

अधिकारियों ने बताया कि कार सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर  

 छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कार पुलिया से नीचे गिर गई जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कार सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना आज सुबह लगभग 6:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास हुई।

अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। कार जब बोरगांव के पास पहुंची तब मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर एक छोटी पुलिया से नीचे गिर गई और एक पेड़ से जा टकराई।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।’’

अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। बाद में पुलिस ने शवों और घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप के सामने मत झुकिए मोदी जी, खड़े हो जाइये और UPI टैक्स को वापस लीजिए- राहुल गांधी

  • ,
  • एमपी में बदहाल है शिक्षा व्यवस्था: कांग्रेस ने स्कूल छोड़ने की दर और शिक्षकों की खाली पोस्ट को लेकर उठाए सवाल

  • ,
  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय

  • ,
  • ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, रिपब्लिकन सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मक्का पर हमले की कोशिश से भड़का सऊदी अरब, हूती विद्रोहियों को दी चेतावनी, कहा- 'यह हमारी लक्ष्मण रेखा है'