हालात

छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल की आज अमित शाह से होगी मुलाकात, GST प्रणाली, नक्सल समस्या जैसे मुद्दों पर चर्चा संभव

इस बैठक में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों, नक्सल प्रभावित जिलों के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा संभव है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात संभावित है। इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री सचिवालय के अवर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी।

बताया गया है कि इस बैठक में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों, नक्सल प्रभावित जिलों के विकास से जुड़े मुददों एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से समन्वय संबंधित मुददों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग