हालात

Chhattisgarh Election 2023: सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग, मतदान प्रभावित करने की कोशिश

नक्सली पहले से ही चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मतदान केंद्र के बाहर गार्डन में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बीच सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक दुरमा और बंडा के जंगलों में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि मतदान प्रभावित करने नक्सली आए थे। नक्सली पहले से ही चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मतदान केंद्र के बाहर गार्डन में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की है। भारी संख्या में सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम मौके पर तैनात है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Published: undefined

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ की जिन सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से कई सीटें नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में हैं। छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक होगा। बाकी 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगा। जिन 20 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है। पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • 'ऐ मेरे वतन' वाले प्रदीप: जिनका गीत सुनते ही रो पड़े थे नेहरू, जोशीले गीतों से हिल गई थी ब्रिटिश सरकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक, 10 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

  • ,
  • जम्मू-कश्मीरः उमर सरकार ने पेश किया 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजट, मुफ्त सिलेंडर, छात्रों की फीस माफ समेत कई एलान