हालात

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस की अहम बैठक, भूपेश बघेल बोले- हैं तैयार हम, खड़गे बोले- 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़'

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा कि "नवा छत्तीसगढ़" के मॉडल से जनता के जीवन में आ रहे बदलाव और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम चर्चा हुई।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आज बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल, महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य नेता शामिल हुए।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा कि आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हमारे नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकान एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में "नवा छत्तीसगढ़" के मॉडल से जनता के जीवन में आ रहे बदलाव एवं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम चर्चा हुई। #हैं_तैयार_हम

Published: undefined

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है, छत्तीसगढ़ की उन्नति व सामाजिक न्याय के लिए एक ध्येय है। छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास, विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाता रहेगा।

Published: undefined

छत्तीसगढ़ के मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि आज की बैठक(छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक) का उद्देश्य चुनाव की तैयारियां रहीं। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हमें मौका मिल सकता है। हमने जो काम किए हैं हम उस आधार पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी स्वयं एक चेहरा है...पिछला चुनाव हमने सामूहिक नेताओं के आधार पर लड़ा था और वो बेस्ट है इसलिए इस साल भी हम सामूहिक नेताओं के आधार चुनाव लड़ेंगे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा