हालात

छत्तीसगढ़ः जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर किसान ने रमन सिंह को लिखा- फांसी के लिए 2 मीटर रस्सी भेज दें

छत्तीसगढ़ के एक किसान ने जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से तंग आकर मुख्यमंत्री रमन सिंह को आवेदन दिया है कि अगर उसकी जमीन या उसके बदले मुआवजा नहीं दे सकते तो फांसी लगाने के लिए 2 मीटर रस्सी भेज दें।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह को आवदेन देकर किसान फांसी के लिए रस्सी मांगी

छत्तीस गढ़ में 15 जनवरी से शुरू हुए ‘लोक सुराज अभियान’ के तहत मंगाए जा रहे आवेदनों में एक किसान ने मुख्यमंत्री से फांसी लगाने के लिए 2 मीटर रस्सी मांगी है। बिलासपुर के एक किसान दिलहरण भार्गव ने अपने आवेदन में लिखा है, “मुख्यमंत्री जी मेरे पुरखों की जमीन को वन विभाग ने यह कहकर ले लिया है कि मुझे कहीं और जमीन दे दी जाएगी, लेकिन बाद में मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यहीं नहीं आपके लोकसुराज अभियान में भी मेरी परेशानी को नजर अंदाज किया जा रहा है।”

फोटो: सोशल मीडिया 

61 साल के किसान दिलहरण लाल भार्गव ने आवेदन देकर मुख्यमंत्री से अपने जमीन के मुआवजे की मांग की है और मुआवजा नहीं मिलने पर उसकी जमीन देने की बात कही है। साथ ही दिलहरण ने आवेदन में यह भी लिखा है कि अगर मुख्यमंत्री मुआवजा या जमीन दोनों में से कुछ भी नहीं दे सकते हैं तो उसे 2 मीटर रस्सी ही दे दें, जिससे वह फांसी लगा सके।

किसान दिलहरण भार्गव ने कहा कि साल 2013 में वन विभाग ने उसकी एक एकड़ 1 डिसमिल जमीन ले ली थाी। इसके बदले में दूसरी जगह उतनी ही जमीन देने का वादा भी किया था। मगर आज तक ना तो जमीन मिली, ना मुआवजा।

दिलहरण भार्गव ने आगे बताया, साल 2015 में भी लोक सुराज (नगर सुराज) में अपना आवेदन लगाया था। इसका नंबर 12073112140012 है। लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला। 2017 में भी लोकसुराज के तहत इंसाफ के लिए गुहार लगाई थी। इसका आवेदन नंबर 317073121400253 था, इसके बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली।

किसान दिलहरण भार्गव का आवेदन आने के बाद विभाग में हड़कम्प मच गया है, लेकिन अब तक किसी ने इस किसान की मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग