
छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सीएएफ (CAF) के एक जवान पर हमला कर दिया, जिससे असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए।
Published: undefined
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में में हुए हमले की घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की ओर से जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि, नक्सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ (CAF) का एक जवान शहीद हो गया, इस बलिदानी जवान का नाम एपीसी (असिस्टेंट प्लाटून कमांडर) विजय यादव है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का रहने वाला या कहे निवासी है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined