हालात

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फूंक दी बस, यात्रियों की बची जान, सीआरपीएफ कैंपों को किया गया अलर्ट

नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ की टहनी को काटकर डाल दिया है। अब जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। माओवादियों के लगाए बैनर को भी जवानों ने बरामद कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ में शनिवार को नक्सलियों ने नारायणपुर और दंतेवाड़ा के बीच चलने वाली एक बस को आग के हवाले कर दी। जिस वक्त बस को आग लगाई गई उस दौरान उस पर 21 यात्री सवार थे।, हालांकि नक्सलियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बस में आग लगाने के बाद नक्सलियों ने आसपास पर्चे भी फेंके हैं।

आपको बता दें, घटना दंतेवाड़ा जिले में घोटिया चौक के पास की है। यह इलाका मालेवाही और बोडली सीआरपीएफ कैंप के बीच है। आरोप है कि 20-25 नक्सलियों ने अचानक धावा बोला था। यात्रियों को बस से उतर जाने के लिए कहा गया, इसके बाद बस को आग के हवाले कर दिया। इस अग्निकांड के बाद आसपास के सीआरपीएफ कैंपों को अलर्ट किया गया है।

दरअसल, घटना स्थल से दोनों कैंप नजदीक है। वारदात की खबर मिलते ही फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ की टहनी को काटकर डाल दिया है। अब जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। माओवादियों के लगाए बैनर को भी जवानों ने बरामद कर लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम