हालात

छत्तीसगढ़: सिर पर गमछा और हाथ में हंसिया लिए खेत में पहुंचे राहुल गांधी, किसानों से मिले, धान की कटाई भी की

छत्तीसगढ़ में अनपे दौरे के दौरान राहुल गांधी ने रायपुर के पास कठिया गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेत में किसानों से मुलाकात की।

फोटो: INCIndia
फोटो: INCIndia 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर के पास कठिया गांव का दौरा किया। गांधी ने धान की कटाई में किसानों और मजदूरों की मदद की और उनसे बातचीत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए अपनी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्स' का सहारा लिया।

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए निम्नलिखित पांच निर्णयों को सूचीबद्ध किया, जिससे किसान समृद्ध हुए। धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2650 रुपये प्रति क्विंटल, 26 लाख किसानों को 23,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी, 19 लाख किसानों का 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ, बिजली बिल आधा और 5 लाख किसानों को 7000 रुपये प्रति वर्ष की मदद।

उन्होंने कहा कि वह इस मॉडल को शेष भारत में भी दोहराना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को होंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। 2018 में, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 90 विधान सभा सीटों में से 43.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 68 सीटें जीतीं थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Oct 2023, 3:01 PM IST

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग