
बिलासपुर में आधी रात को मौत का तांडव! साड़ी और रस्सियों के सहारे बची 75 मासूमों की जान
बिलासपुर फायर: फरिश्ता बने पड़ोसी! जब दमकल से पहले रस्सियों और कपड़ों से बचाए गए 75 से ज्यादा लोग
एक लापरवाही और स्वाहा हो गईं गाड़ियां! बिलासपुर के अटल आवास में शॉर्ट सर्किट से मची भयंकर तबाही
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार देर रात मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग और धुएं के कारण आवास में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी फंस गए। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए रस्सी और कपड़ों की मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसका वीडियो भी सामने आया है, घटना में एक व्यक्ति के हल्के घायल होने की सूचना है। हालांकि, किसी जनहानि की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर में रविवार देर रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैलने लगा। आग की चपेट में आने से वहां खड़ी चार से पांच बाइक जलकर खाक हो गईं।
आग और धुएं को देखकर आवास में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग बाहर निकलने के लिए रास्ता तलाशने लगे, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालना चुनौती बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रस्सियों और कपड़ों का सहारा लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के अनुसार, घटना में नीचे खड़ी कई बाइक जल गई हैं। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।...इस पर 10 से 12 टॉप बैंड
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए