हालात

चिदंबरम ने गुप्त चुनावी बॉन्ड पर उठाया सवाल, बताया सरकार के एहसानों को चुकाने का तरीका

चिदंबरम ने पूछा कि कॉर्पोरेट गैर-पारदर्शी चुनावी बांड तंत्र के माध्यम से दान करने के लिए इतने उत्सुक क्यों हैं? उन्होंने कहा कि यह एक साफ-सुथरी व्यवस्था है। एहसान चुपचाप किया जाता है। पुरस्कार गुप्त रूप से प्राप्त होते हैं। हमारा गुमनाम लोकतंत्र अमर रहे।

फोटोः GettyImages
फोटोः GettyImages 

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भारी मात्रा में इलेक्टोरल बॉन्ड प्राप्त करने को लेकर बीजेपी नीत मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कॉरपोरेट चंदा सरकार के एहसानों के लिए आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के चुनावी बॉन्ड बेचे जा चुके हैं, इनमें से एक बड़ा हिस्सा कॉरपोरेट्स द्वारा खरीदा गया है और बीजेपी को गुमनाम रूप से दान किया गया है।

चिदंबरम ने सवाल किया कि कॉर्पोरेट गैर-पारदर्शी चुनावी बांड तंत्र के माध्यम से दान करने के लिए इतने उत्सुक क्यों हैं? उन्होंने कहा कि कुछ कॉर्पोरेट्स चुनावी बांड के माध्यम से चंदा नहीं देते, क्योंकि वे लोकतंत्र से प्यार करते हैं। कॉपोर्रेट दान सरकार को पिछले वर्षों में मिले कई एहसानों के लिए धन्यवाद व्यक्त करने का तरीका है। यह एक साफ-सुथरी व्यवस्था है। एहसान चुपचाप किया जाता है। पुरस्कार गुप्त रूप से प्राप्त होते हैं। हमारा गुमनाम लोकतंत्र अमर रहे।

समीक्षाधीन वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों की आय पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा तैयार एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां बीजेपी 1,917 करोड़ रुपये के साथ सबसे अधिक आय अर्जित करने वाली पार्टी बनी रही, वहीं तृणमूल कांग्रेस 545.75 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस 541.27 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है।

हालांकि, कुल आय के चुनावी बॉन्ड से होने वाली आय के प्रतिशत के मामले में तृणमूल कांग्रेस पहले स्थान पर आ गई है, जबकि बीजेपी दूसरे स्थान पर है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 के दौरान तृणमूल कांग्रेस की आय का लगभग 97 (96.77) प्रतिशत इलेक्टोरल बॉन्ड से आया है। बीजेपी के मामले में, चुनावी बांड समीक्षाधीन वित्तीय वर्ष के दौरान उसकी कुल आय का सिर्फ 54 प्रतिशत योगदान करते हैं।

वहीं, खर्च के मोर्चे पर जहां तृणमूल कांग्रेस ने समीक्षाधीन वित्त वर्ष के दौरान अपनी कुल आय का 49.17 प्रतिशत खर्च किया, वहीं इसी अवधि में बीजेपी के लिए यह आंकड़ा 44.57 प्रतिशत है। समीक्षाधीन वित्तीय वर्ष के दौरान कांग्रेस ने अपने व्यय का लगभग 74 (73.98) प्रतिशत खर्च कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?