हालात

चिराग ने नीतीश कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं होने का किया दावा, मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की

चिराग और एनडीए नेताओं के हमलों का जवाब देते हुए जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे निचले स्तर की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि यह निचले स्तर की राजनीति का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत स्वास्थ्य को लेकर अनर्गल टिप्पणी की जा रही है।

चिराग ने नीतीश कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं होने का किया दावा
चिराग ने नीतीश कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं होने का किया दावा फोटोः सोशल मीडिया

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक हालत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें इलाज की जरूरत है। यह कहते हुए चिराग ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह किसी ताने या तंज के रूप में यह नहीं कह रहे हैं बल्कि यह मानते हैं कि यकीनन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, उन पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। चिराग ने आगे कहा कि वह मानते हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें इलाज की जरूरत है, उनका उचित और अच्छे ढंग से इलाज होना ही चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि इसका सच लोगों के सामने आना चाहिए और इसके लिए यह जरूरी है कि उनका मेडिकल बुलेटिन जारी हो।

यहां बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग करते हुए एक्स पर पोस्ट कर यह कह चुके हैं कि, "पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए, जिससे पता चले कि उनकी स्थिति कैसी है?"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग करते हुए मांझी के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा, "नीतीश कुमार केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जीतन राम मांझी की चिंता जायज़ है और इसकी हमें भी चिंता है ! इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए !"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत इन दिनों खराब बताई जा रही है। इस कारण पिछले कई दिनों से वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी तरफ एनडीए के नेता सीएम की तबियत खराब होने पर चिंतित नजर आ रहे हैं और हमलावर हैं। एनडीए के हमलों का जवाब देते हुए जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे निचले स्तर की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि यह निचले स्तर की राजनीति का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत स्वास्थ्य को लेकर अनर्गल टिप्पणी की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए