हालात

देश के चीफ जस्टिस बोबडे की मां के साथ 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी, मैनेजर ने ही फर्जी रसीदों से किया घोटाला

देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस अरविंद बोबडे की मां के साथ करीब ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो उनकी संपत्ति पर मैनेजर के रूप में तैनात था।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

भारत के चीफ जस्टिस अरविंद बोबडे की मां के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें उन्हें 2.50 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। इस सिलसिले में नागपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य की तलाश है। नागपुर के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि, "मुख्य आरोपी 49 वर्षीय तापस घोष को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि उसकी पत्नी फिलहाल जांच के दायरे में है।" तापस घोष को अदालत के सामने पेश करने के बाद 16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

दरअसल चीफ जस्टिस की मां मुक्ता बोबडे ने अगस्त के महीने में सिताबल्डी थाने में एक थी जिसमें कहा गया था कि 'नागपुर में आकाशवाणी स्क्वायर के पास 'सीडन लॉन' के नाम से उनकी एक संपत्ति है, जिसे शादी वगैरह के लिए किराए पर दिया जाता है।' इस संपत्ति की देखभाल तापस घोष बीते करीब 12 साल से मैनेजर के रूप में कर रहा था, जिसका उसे वेतन मिलता था। घोष का कामन किराएदारों से किराया वसूलना था। आरोप है कि मुक्ता बोबडे के खराब स्वास्थ्य का फायदा उठाकर तापस घोष ने फर्जी रसीदों के जरिए 2.5 करोड़ का घोटाला किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट