हालात

उत्तरी सिक्किम में सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबर, दोनों तरफ के कई सैनिक घायल!

सिक्किम से सटी सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव की खबर है। भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि नॉर्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों में टकराव हुआ। इस घटना में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मी़डिया
फोटो: सोशल मी़डिया 

उत्तरी सिक्किम में चीनी सैनिक और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। खबरों के मुताबिक, इस झड़प में दोनों ओर से सैनिकों के घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने दी है। हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी इस झड़प में कितने सैनिक घायल हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो लंबे समय बाद नॉर्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ऐसे तनाव देखने को मिला। जब कभी ऐसा कोई विवाद होता है तो तय प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों सेनाएं इसे सुलझा लेती हैं।

बताया जा रहा है कि इस झगड़े को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया। कुछ देर चली बातचीत के बाद दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए।

बता दें कि साल 2018 में लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर टकराव हुआ था। दोनों तरफ के सैनिकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई थी जिसके चलते 'फेसऑफ' की स्थिति बन गई थी।

वहीं साल 2017 में पेंगोंग झील के पास ही भारतीय और चीनी सैनिकों में जमकर मारपीट हुई थी। उस दौरान भारतीय सैनिकों का सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों से हुआ था

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो