हालात

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने के बाद कई गांवों में भरा पानी, सेराघाट डैम को भी नुकसान पहुंचा

भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फट गया है। बादल फटने से सेरा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का डैम टूट गया जिसकी वजह से शहर और गांवों में में पानी का सैलाब घुस गया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने के बाद सेराघाट डैम को नुकसान 

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह सूबे के पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी बलाटी में बादल फट गया है, जिससे कई जगह पानी का भराव और निचले इलाकों में नदी-नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। साथ ही साथ सेराघाट हाइड्रोपावर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने के बाद अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान के इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है।

बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे रोक लगा दिया गया है। हाइवे बंद होने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

उत्तराखंड के चंपावत में शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रविवार को नदी के बहाव में आकर एक युवक फंस गया गया था जिसे बाद में रेस्क्यू कर बचाया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?