हालात

UP: लखीमपुर खीरी में पैसे न मिलने पर अस्पताल ने रोकी डिलीवरी, नवजात की मौत, झोले में शव लेकर DM ऑफिस पहुंचा पिता

विपिन गुप्ता का कहना है कि नवजात की मौत के बाद अस्पताल ने उनकी पत्नी को सड़क पर फेंक दिया। मजबूरी में वह अपनी पत्नी को दूसरे सर्जन के पास ले गए। इसके बाद वह अपने मृत बच्चे को झोले में रखकर जिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले विपिन गुप्ता नाम के शख्स ने अपने नवजात बच्चे की मौत के बाद उसका शव झोले में लेकर लेकर जिला अधिकारी (DM) के दफ्तर पहुंचे और एक अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए।

पैसे के बिना नहीं की डिलीवरी

विपिन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधन ने शुरू में कहा कि सामान्य डिलीवरी के लिए 10,000 रुपये और सिजेरियन डिलीवरी के लिए 12,000 रुपये लगेंगे। लेकिन जैसे-जैसे उनकी पत्नी लेबर पेन में गई, अस्पताल लगातार पैसे की मांग बढ़ाता गया।

विपिन का आरोप है कि उन्होंने रात 2:30 बजे तक पैसे का इंतजाम कर लिया और यहां तक कहा कि अगर अस्पताल सक्षम नहीं है तो वह अपनी पत्नी को कहीं और ले जाएंगे। इसके बावजूद अस्पताल ने पैसे पहले जमा कराने की शर्त रखी और ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया। समय पर इलाज न मिलने से उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई।

मृत बच्चे को झोले में लेकर पहुंचे DM कार्यालय

विपिन गुप्ता का कहना है कि नवजात की मौत के बाद अस्पताल ने उनकी पत्नी को सड़क पर फेंक दिया। मजबूरी में वह अपनी पत्नी को दूसरे सर्जन के पास ले गए। इसके बाद वह अपने मृत बच्चे को झोले में रखकर जिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, लखीमपुर खीरी के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा, "एक व्यक्ति विपिन गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में कुप्रबंधन की शिकायत की है। DM के निर्देश पर हम मौके पर पहुंचे हैं और पूरी जांच की जा रही है। पीड़ित ने हमें सारी जानकारी दी है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक जोरदार प्रदर्शन, ममता बनर्जी, वृंदा करात, नेहा बोरा समेत कई नेता हिरासत में

  • ,
  • 'अब अजिंक्य शिंदे करेंगे CJP के प्रदर्शन का नेतृत्व', हिरासत में लिए जाने के बाद दीपके ने वीडियो जारी कर ऐलान किया

  • ,
  • CJP प्रदर्शन के बीच बवाल! आकाशवाणी भवन के पास पथराव, पुलिस के 2 जवान घायल

  • ,
  • 'युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बुरी तरह घबराई और बौखलाई हुई है मोदी-शाह की जोड़ी', जयराम का केंद्र पर हमला

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें