हालात

CM अशोक गहलोत की प्रधानमंत्री मोदी से अपील, कहा- अहंकार छोड़ें PM, कृषि कानूनों को लें वापस

किसान आंदोलन को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम को अहंकार छोड़कर नए कृषि कानून को वापस लेना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के समर्थन में कई संगठन आ गए हैं। अब कांग्रेस ने भी किसानों के मांगों को लेकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। हाल में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Published: undefined

सीएम अशोक गहलोत ने किसानों के आंदोलन को लेकर ट्वीट करते पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को अहंकार छोड़ना चाहिए और नए कृषि कानून को तुरंत वापस लेना चाहिए। सीएम ने कहा कि सबसे विडंबना यह है कि देश को खिलाने वाले किसान आज भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हैं क्योंकि भारत सरकार उनकी समस्याओं को नहीं सुन रही है। हमारे किसानों ने राष्ट्र के सामने शांतिपूर्ण आंदोलन का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरकार को अहंकार को दूर करना चाहिए।

Published: undefined

आपको बता दें, उधर किसान आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने अपना उपवास शाम 5 बजे तोड़ा। बता दें कि आंदोलन के तमाम किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर थे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज का आंदोलन सफल रहा, किसान वापस नहीं जाएगा। कल के बाद रणनीति तैयार की जाएगी। जिन थानों से हमें परेशान किया जाएगा, हम वहां पर पशु बांधना शुरू करेंगे। हम प्रदर्शन शांति पूर्ण तरीके से ही रखना चाहते हैं। सरकार चाहती है कि हंगामा हो।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined