
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार ने ‘जय भीम योजना’ के तहत छात्रों को दी जाने वाली राशि बढ़ा दी है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया कि इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी दिया जाएगा।
Published: undefined
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जय भीम योजना’ के तहत दी जाने वाली राशि को 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का फैसला लिया गया है। यह योजना अब सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए भी सभी श्रेणियों में लागू होगी।”
Published: undefined
सीएम केजरीवाल ने कहा, “जय भीम योजना’ के तहत दी जाने वाली राशि के लिए कुछ शर्तें भी हैं। शर्त के मुताबिक, योजना का लाभ लेने वाला छात्र दिल्ली का होना चाहिए। शर्त के मुताबिक, छात्र दिल्ली से ही 10वीं और 12वीं क्लास पास होने भी जरूरी है। इसके बाद ही वह इस योजना के लिए पात्र होगा। योजना का लाभ पाने वाले छात्र के परिवार की आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।”
Published: undefined
ये छात्र ‘जय भीम योजना’ का ले सकते हैं लाभ:
यूपीएससी के ग्रुप ए, ग्रुप बी, एसएससी, रेलवे नियुक्ति बोर्ड, न्यायिक सेवा, राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं, बैंक, बीमा कंपनियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, आईआईटी, मेडिकल, कैट, क्लैट परीक्षाओं की तैयार करने वाले छात्र उठा सकते हैं। यह योजना सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त एनजीओ या निजी संस्थान द्वारा चलाई जाती है। दो बार से ज्यादा इसका लाभ नहीं लिया जा सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined