हालात

रामलला के दर सीएम शिंदे-फडणवीस, संजय राउत बोले- हमारे साथ तो नहीं गई BJP, अब गद्दारों की उंगली पकड़कर गई अयोध्या

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अयोध्या पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रामलला के दर्शन करने के लिए आयोध्या पहुंचे हैं। उनके अध्या जाने पर राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने तंज कसा है। संजय राउत ने कहा कि मैं भी कई बार अयोध्या जा चुका हूं, लेकिन बीजेपी हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रभू श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अयोध्या पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Published: 09 Apr 2023, 11:43 AM IST

अयोध्या पहुंचने से पहले लखनऊ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां पर हम राम लला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे। प्रभू राम चंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है।

Published: 09 Apr 2023, 11:43 AM IST

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मै राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

Published: 09 Apr 2023, 11:43 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Apr 2023, 11:43 AM IST