
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की है। सीएनजी के दाम 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में चार रुपये प्रति यूनिट (एससीएम) का इजाफा किया गया है। आपको बता दें, नई कीमतें सोमवार आधीर रात से लागू हो गई हैं।
Published: undefined
इसके साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) का खुदरा दाम बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. वहीं घरेलू पीएनजी का दाम 52.50 रुपये प्रति एससीएम होगा।
Published: undefined
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमजीएल ने कहा है कि सरकार ने एक अक्टूबर से गैस की कीमतों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद ही इन कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। गौरतलब है कि सरकार सालाना दो बार 1 अप्रैल से 30 सितंबर और 1 अक्टूबर से मार्च के बीच गैस की कीमतों में संशोधन करती है। 1 अक्टूबर से 31 मार्च की कीमत जुलाई 2021 से जून 2022 तक औसत कीमत पर आधारित है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined