हालात

विनोद राय ने बीसीसीआई अधिकारियों के छीने सारे अधिकार

कहा जा रहा है कि क्रिकेटरों के साथ नए अनुबंध जारी करने बीसीसीआई देरी कर रही थी और इसी मसले को लेकर गुस्साए विनोद राय ने यह कदम उठाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीसीसीआई प्रशासक विनोद राय 

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के कामकाज का ध्यान रखने के लिए जब से प्रशासकों की समिति यानी सीओए बनाई है, तब से किसी न किसी बात को लेकर यह विवादों में घिरी रही है। ताजा मामला यह है कि सीओए के मुखिया विनोद राय ने बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना, सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के सारे कार्यकारी अधिकार छीन लिए हैं।

कहा जा रहा है कि क्रिकेटरों के साथ नए अनुबंध जारी करने बीसीसीआई देरी कर रही थी और इसी मसले को लेकर गुस्साए विनोद राय ने यह कदम उठाया है।

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों से जुड़े किसी भी मसले पर होने वाले कानूनी खर्च में बीसीसीआई के पैसों का इस्तेमाल करने से इस अधिकारियों को वंचित कर दिया गया है। इसके अलावा इनकी किसी यात्रा में खर्च होने वाले बीसीसीआई के पैसों के लिए इन्हें सीओए से इजाजत लेनी पड़ेगी।

सीओए पहले ही अपनी स्टेटस रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट से इन अधिकारियों को हटाने की गुजारिश कर चुका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता बनर्जी को झटका

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू

  • ,
  • एशियन गेम्स: टेकबॉल सेमीफाइनल में हारीं क्विम्सी डिसूजा, कांस्य पदक के लिए युइना सकामोटो से भिड़ेंगी