
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए अनुमति दे दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब प्रदर्शनकारी सीधे जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं और उन्हें पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार संसद मार्ग थाना जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पार्टी ने अपने पोस्ट में राजनीतिक टिप्पणी करते हुए लिखा, “कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।”
Published: undefined
इस बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और प्रदर्शन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। पार्टी का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेगी। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Published: undefined
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके शनिवार सुबह करीब 7:35 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, 'लैंडिंग हो गई। जंतर-मंतर पर आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार है। किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! सहानुभूति और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में पुलिसकर्मियों को फूल भेंट करें। हमें इस आंदोलन का नेतृत्व प्रेम और शांति के साथ करना है।
Published: undefined
आपको बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज से विरोध प्रदर्शन शुरू कर रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में अभिजीत दिपके ने घोषणा की थी कि वह 6 जून को बोस्टन से भारत लौटेंगे और नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे।
शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की खबर है, उन्होंने कहा था कि यदि 5 जून तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वह भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined