हालात

दिल्ली में कोल्ड अटैक! पारा 1.4 डिग्री तक पहुंचा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार दिल्ली के लोधी रोड पर 1.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सफदरजंग 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए 3 दिनों तक का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल है। आज सोमवार सुबह दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार राजधानी लोधी रोड पर 1.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सफदरजंग 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कुछ राज्यों के लिए 3 दिनों तक का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 से 18 जनवरी तक उत्तरी पश्चिमी भारत में शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है। विभाग के मुताबिक 18 से 20 जनवरी के दौरान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा अनुमान के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 18 तारीख तक शीतलहर की स्थिति रहेगी. इस दौरान कोहरे और गलन भी बढ़ सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें कहां कब प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: रामपुर में आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 38 बिल्डिंग्स ध्वस्त करने का निर्देश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेज प्रताप का दावा, 'जीतने वाली उम्मीदवार थीं वीना मानवी, सरकार ने जानबूझकर रद्द किया नामांकन'

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: SIT आज सौंप सकती है अंतिम जांच रिपोर्ट, कुछ और लोगों की भूमिका सामने आने की चर्चा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद संभला बाजार और अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों को रखा बरकरार