हालात

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड, शिमला से ज्यादा राजधानी में ठंड, ठिठुर रहे लोग, जानें मौसम का हाल

शुक्रवार को दिल्ली हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों की तुलना में अधिक ठंडी थी, जैसे शिमला, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मसूरी के तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कंपकंपाती ठंड देखने को मिल रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली ने तो ठंड के मामले में शिमला को भी पीछे छोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार (15 दिसंबर) की सुबह दिल्ली में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को दिल्ली  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों की तुलना में अधिक ठंडी थी, जैसे शिमला, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मसूरी के तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Published: undefined

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 या 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यहां सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Published: undefined

बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरा में रह रहे हैं। वीडियो सराय काले खां शेल्टर होम से है। एक केयर टेकर ने बताया, "यहां पर 20 बेड हैं और सारे भरे हुए हैं। यहां पर सभी सुविधाएं हैं। मेडिकल टीम यहां पर आती हैं और यहां पास ही में मोहल्ला क्लीनिक भी है। यहां पर रह रहे लोगों को कंबल और खाना दिया जाता है।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बिहार में तेजस्वी होंगे महागठबंधन के CM उम्मीदवार, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस, गहलोत का ऐलान

  • ,
  • बिहार चुनाव: तेजस्वी होंगे महागठबंधन का सीएम चेहरा, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम का कमान, अशोक गहलोत का ऐलान

  • ,
  • छठ महापर्व पर जयपुर से बिहार जा रही बस हादसे का शिकार, बेकाबू होकर पलटी, करीब 22 यात्री घायल

  • ,
  • 'रोहित-कोहली का स्वर्णिम युग सिर्फ रिकॉर्ड में नहीं बल्कि प्रशंसकों के दिलों में भी अंकित रहेगा', चैपल ने रो-को को सराहा

  • ,
  • 'बच के रहना रे बाबा, बच के रहना रे...', आसियान सम्मेलन में PM मोदी के मलयेशिया नहीं जाने पर कांग्रेस का तंज