हालात

मुंबई ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, NCB ने घर से बरामद किया था गांजा, पति से पूछताछ जारी

मुंबई ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने आज भारती सिंह के घर पर छापेमारी की थी, जिसके बाद शाम को उन्हें 86.5 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके पति हर्ष से फिलहाल पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक भारती ने पूछताछ में ड्रग्स के सेवन की बात कबूल कर ली है, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भारती को आज रात एनसीबी ऑफिस में ही रखा जाएगा और कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Published: undefined

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स मामले को लेकर एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर छापा मारा था। इस दौरान एनसीबी टीम ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली थी। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान भारती के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ था।

Published: undefined

इसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने पूछताछ के लिए समन किया था। दोनों एनीसीबी दफ्तर पहुंचे, जहां दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। कहा जा रहा है कि पूछताछ के दौरान भारती सिंह ने ड्रग्स लेने क बात कबूल कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Published: undefined

बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह इस समय कई शोज कर रही हैं। इनमें सबसे प्रमुख ‘द कपिल शर्मा शो’ और एक डांस शो भी है। भारती अपने पति हर्ष के साथ भी कई शो होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने हर्ष के साथ खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined