
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
Published: undefined
कई नामी कॉमेडियन उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए निगमबोध घाट पहुंचे थे। परिजों के साथ बड़ी संख्या में लोग भी राजू श्रीवस्ताव को अलविदा करने श्मशान घाट पहुंचे थे।
Published: undefined
दिल्ली के द्वारका में उनके घर से राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा निगमबोध घाट के लिए निकली। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। नम आंखों से राजू श्रीवास्तव को उनके फैंस ने विदाई दी।
Published: undefined
दिल्ली एम्स में बुधवार को राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान वह गिरकर बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद एस्म में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी।
Published: undefined
अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। करीब 42 दिनों तक वह जीवन के लिए संघर्ष करते रहे। इसके बाद उन्होंने 21 सितंब को दुनिया को अलविदा कह दिया।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined