हालात

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 समितियों का किया ऐलान, रणदीप सुरजेवाला को सौंपी चुनाव समन्वय समिति की कमान

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 समितियों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को पार्टी की चुनाव समन्वय समिति की कमान सौंपी है।

फोटो: Getty Image
फोटो: Getty Image Hindustan Times

बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच आज कांग्रेस ने 6 समितियों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को पार्टी की चुनाव समन्वय समिति की कमान सौंपी है। आपको बता दें, इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार शाम को पार्टी के स्टार कैंपेनर्स के नाम का ऐलान किया था।

कांग्रेस की ओर से जारी स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।

आपको बता दें, बिहार में तीन फेज में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे फेज का चुनाव 3 नवंबर को और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। पहले फेज में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 17 जिले की 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में बिहार की बाकी सभी 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। वहीं 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

चुनाव आयोग की माने तो एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे, पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है। 6 लाख पीपीई किट, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल होगा। 6 लाख फेस शिल्ड, 23 लाख ग्लव्स, 47 लाख हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। आयोग ने बताया कि इस बार मतदान का समय बढ़ाया गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके