हालात

कांग्रेस ने सरकार से कहा: न्यायमूर्ति वर्मा के मामले पर जांच समिति की रिपोर्ट साझा करें

न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर इस साल मार्च में आग लगने के बाद कथित तौर पर नकदी से भरे कई अधजले बोरे पाए गए थे। उस समय वह दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। बाद में उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने सरकार से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली उच्चतम न्यायालय की समिति की रिपोर्ट उसके साथ साझा करने के लिए कहा है ताकि वह संसद के मानसून सत्र से पहले महाभियोग के मुद्दे पर अपना रुख तय कर सके। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है।

Published: undefined

न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर इस साल मार्च में आग लगने के बाद कथित तौर पर नकदी से भरे कई अधजले बोरे पाए गए थे। उस समय वह दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। बाद में उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति ने कई गवाहों से बात करने और वर्मा का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें दोषी ठहराया।

Published: undefined

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने बताया कि पार्टी ने रीजीजू से समिति की रिपोर्ट साझा करने को कहा है ताकि वह महाभियोग के मुद्दे पर अपना रुख तय सके। उन्होंने कहा कि मंत्री ने कांग्रेस को कोई जवाब नहीं दिया है।

पिछले सप्ताह रीजीजू ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने में सभी राजनीतिक दलों को साथ लेने के सरकार के संकल्प पर जोर दिया था और कहा था कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को ‘‘राजनीतिक चश्मे’’ से नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि यह प्रक्रिया ‘‘सहयोगात्मक प्रयास’’ हो।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

  • ,
  • 'आप निजी पसंद के काम निजी जगह पर करें', रियान पराग के मामले पर अश्विन बोले- अगर एक्शन नहीं लिया गया...

  • ,
  • 'बिहार का नाम बदलकर ‘श्रमिक प्रदेश’ कर दिया जाना चाहिए', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट पर भी साधा निशाना