हालात

बजट से पहले गुमराह करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- 6 साल में अर्थव्यवस्था के गिरने का बना रिकॉर्ड

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हफ्ते भर पहले आए आंकड़ों के अनुसार देश में खाद्य महंगाई 14.2 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं देश पर कुल कर्ज 2014 के 53 लाख करोड़ से बढ़कर 2019 में 91 लाख करोड़ हो गया है। मतलब साढ़े पांच साल में कुल कर्ज में 71 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश की मौजूद आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कई मुद्दों पर बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी, 47 साल के सबसे कम ग्रामीण खर्च, 6 साल की न्यूनतम जीडीपी, 6 साल के न्यूनतम निर्माण के साथ बीजेपी सरकार ने जितने रिकॉर्ड बनाए हैं, उतने रिकॉर्ड तो ओलंपिक में भी नहीं बनते।”

Published: undefined

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि सप्ताह भर पहले आए आंकड़ों के अनुसार, आज देश में खाद्य महंगाई 14.2 प्रतिशत है। इन सबके बीच अगर हम मार्च 2014 से सितंबर 2019 के बीच की तुलना करें तो, देश पर कुल कर्ज 53 लाख करोड़ से बढ़कर 91 लाख करोड़ हो गया। मतलब साढ़े पांच साल में कुल कर्ज में 71 प्रतिशत की वृद्धि।”

गौरव वल्लभ ने कहा, “जब कर्ज बढ़ता है, तो देश की रेटिंग घटती है। ऐसे में दूसरे देश निवेश करने से कतराते हैं। ज्यादा कर्ज लेने से ब्याज दर भी बढ़ती है। हम प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री से पूछते हैं कि आय में वृद्धि नहीं है, रोजगार नहीं है, नया निवेश नहीं है। ऐसे में इस बढ़ते कर्ज का बोझ कैसे उठाएंगे? साथ ही, भारत की जनता बीजेपी सरकार की नाकामियों का बोझ क्यों उठाए?”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बोलीं- गाजा पर पीएम की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे

  • ,
  • FIFA: डेब्यू में ही केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना, अब अर्जेंटीना से सामना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, FIFA में केप वर्डे ने फिर रचा इतिहास

  • ,
  • MP-झारखंड-छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत, आंधी-बिजली से 18 की मौत, उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में घुसा मलबा

  • ,
  • ईरान और अमेरिका के बीच क्या फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया निशाना