हालात

कांग्रेस ने PM के लिए बुक की असम से मणिपुर की प्लाइट, टिकट शेयर कर कहा- मोदी जी बस प्लेन में बैठिए, लोग कर रहे इंतजार

कांग्रेस नेता ने गुवाहाटी से इम्फाल की फ्लाइट टिकट की तस्वीर साझा करते हुए चुटकी ली कि सुविधा के लिए टिकट भी बुक कर दिया गया है और प्रधानमंत्री को बस विमान में सवार होना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री से हिंसा प्रभावित मणिपुर का भी दौरा करने की अपील की।

अपने पोस्ट में खेड़ा ने तंज कसते हुए लिखा कि चुनावी राज्य अक्सर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बन जाते हैं, लेकिन मणिपुर को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य 2023 से अशांति झेल रहा है और हाल में फिर हालात बिगड़े हैं।

Published: undefined

खेड़ा ने असम और मणिपुर के बीच कम दूरी का हवाला देते हुए लिखा, “आप आज असम में हैं। मणिपुर यहां से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। कृपया वहां भी जाइए। प्रधानमंत्री की मौजूदगी मणिपुर के लोगों को भरोसा देने में मदद कर सकती है।”

कांग्रेस नेता ने गुवाहाटी से इम्फाल की फ्लाइट टिकट की तस्वीर साझा करते हुए चुटकी ली कि सुविधा के लिए टिकट भी बुक कर दिया गया है और प्रधानमंत्री को बस विमान में सवार होना है। उन्होंने ‘PM CARES’ फंड पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर जाकर यह दिखाएं कि वे राज्य की स्थिति को लेकर गंभीर हैं।

Published: undefined

गौरतलब है कि मणिपुर में 2023 से जारी हिंसा और बीच-बीच में भड़कती घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठाता रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि राज्य में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined